हिमाचल: थप्पड़ कांड पर आया कंगना रणौत का बयान, बताया मौके पर क्या हुआ

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर को सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल पर हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद कंगना रणौत को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि किसानों पर कंगना के दिए बयान को लेकर महिला सिपाही नाराज थी।

थप्पड़ कांड उस समय हुआ, जब कंगना चंडीगढ़ से दिल्ली वापस जा रही थीं। अब थप्पड़ कांड के बाद कंगना का बयान सामने आया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो संदेश जारी कर बताया कि मौके पर क्या हुआ था।

कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF जवान ने मारा थप्पड़, हिरासत में ली गई CISF की आरोपी जवान, कंगना रणौत का बयान, बताया मौके पर क्या हुआ

कंगना ने वीडियो संदेश जारी कर कहा, मुझे बहुत सारे फोन आ रहे हैं, मीडिया के भी और मेरे शुभचिंतकों के भी। सबसे पहले तो मैं आपको बता दूं कि मैं सुरक्षित हूं।

आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो हादसा हुआ। सिक्योरिटी चेक के दौरान जैसे ही मैं निकली तो दूसरे कमरे से एक महिला सुरक्षाकर्मी निकली और उन्होंने मुझे साइड से आकर मेरे फेस पर हिट किया और मुझे गालियां देने लगीं।

जब मैंने उनसे पूछा कि आप ऐसा क्यों कर रही हैं तो उनका कहना था कि वो किसान आंदोलन की समर्थक है। मैं सुरक्षित हूं और मेरा सवाल यह है कि जो आतंकवाद और उग्रवाद पंजाब में बढ़ रहा है, हम उससे किस प्रकार से निपटेंगे।

पिता अमरदीप बोले, घटना शर्मनाक, महिला जवान पर की जाए कार्रवाई

नवनिर्वाचित भाजपा सांसद कंगना रणाैत पर सीआईएसएफ की महिला जवान की ओर से थप्पड़ मारने के मामले में परिजनों में रोष है। कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने कहा कि घटना शर्मनाक है। इस घटना पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष व पार्षद सुमन ठाकुर ने भी चिंता जताई है।

कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने कहा कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट में पेश आई घटना शर्मनाक है। सुरक्षा में लगी महिला जवान की ओर से इस तरह की घटना को अंजाम देना समझ से परे है। महिला जवान के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल उनकी बेटी के साथ इस संबंध में कोई बातचीत नहीं हो पाई है।

पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बोल

उधर, पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह घटना निंदनीय और गलत है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा के बोल

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कंगना रणौत को थप्पड़ मारने की घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

विक्रमादित्य सिंह ने ये कहा

कंगना रणौत को सीआईएसएफ की एक महिला कांस्टेबल द्वारा थप्पड़ मारे जाने पर कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए, खासकर एक महिला के साथ जो अब संसद की सदस्य है।

किसान आंदोलन को लेकर सीआईएसएफ कांस्टेबल की कुछ शिकायतें थीं, लेकिन किसी पर इस तरह से हमला करना दुर्भाग्यपूर्ण है। हम इसकी निंदा करते हैं और सरकार को इसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...