मंडी पंडोह का सफर फिर बना जानलेवा, रात करीब लगभग 1 बजे फिर हुआ लैंडस्लाइड शाम 4 बजे तक हाईवे खुलने के है आसार

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्य

चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी से पंडोह तक का सफर अब जानलेवा हो चुका है। हालांकि दो दिन पहले भी यहां लैंडस्लाइड के चलते मार्ग बंद हो गया था। और अब पिछली रात लगभग एक बजे चार मील के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में फिर से मलवा सड़क पर आ गिरा। जिससे यह एनएच वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्ण रूप से बंद हो गया हैं।

एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि अब तक का ये सबसे बड़ा लैंडस्लाइड हैं उन्होंने कहा कि मलवा इतना ज्यादा है की लगभग शाम 5 बजे तक ही रास्ता बहाल हो सकता है। बता दें की इस रास्ते पर फोरलेन निर्माण का कार्य चला हुआ है।

पहाड़ो की कटिंग की जा रही है और पहाड़ियों की स्थिति ऐसी है की जिससे आए दिन कभी भी इस रास्ते पर लेंडस्लाइड हो रहा है। स्थानीय लोगो व पर्यटकों को अपनी जान हथेली पर रख कर इस रास्ते को पार करना पड़ता है। स्थित अब ऐसी हो चुकी है की कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

नेशनल हाइवे पर जब भी रास्ता बंद होता है तो के एम सी कंपनी के पास कोई भी बड़ी मशीनरी या लोडर नही है जिससे जल्दी रस्ता खोला जा सके। रास्ता खोलने के लिए कार्य में लगे ठेकेदारों की ही अपनी मशीनरी लगा कर रास्ता बहाल करना पड़ता है।

मौके पर अभी रास्ता बहाल करने के लिए ठेकदारों द्वारा मशीनरी लगा दी गई है।पुलिस विभाग द्वारा कहा गया है की आने जाने वाले सभी पर्यटक पंडोह गोहर मार्ग व मंडी कटोला बजोरा मार्ग का प्रयोग करे। इन वैकल्पिक रास्तों पर भी गाड़िया का भारी जाम लग रहा है जिससे पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...