मंडी के सेरी पर ही उड़ेगा गुलाल; मंडराए संशय के बादल छंटे, प्रशासन ने शर्तों में दी छूट

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मंडी के सेरी पर गुलाल उड़ाने पर मंडराए संशय के बादल छंट गए हैं। होली उत्सव आयोजन को लेकर प्रशासन और आयोजकों के बीच चल रहा शर्तों का खेल दोनों पक्षों में हुई बातचीत के बाद खत्म हो गया है। प्रशासन की जिन शर्तों पर आयोजकों को आपत्ति थी उन्हें या तो हटा दिया गया है यह फिर इनमें छूट दे दी गई है जिस कारण होली पर गुलाल उड़ाने का रास्ता और स्थान साफ हो गया है। मंडी डीसी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में इस बैठक का आयोजन किया गया है।

मंडी पुलिस ने होली उत्सव मनाने के लिए पहली बार शर्तों का पहाड़ा पड़ा थे जिसके चलते आयोजकों ने सेरी पर होली की पार्टी आयोजित करने से हाथ पीछे खिंच लिए थे। सोशल मीडिया पर मामले ने जैसे ही तूल पकड़ा ठीक वैसे ही प्रशासन ने आयोजकों के साथ बैठक कर डाली और जिन शर्तों पर आयोजन कमेटी ने आपत्ति जताई उनमें ढील दे दी।

इसके बाद आयोजकों ने होली के मौके पर पार्टी आयोजित करने को हामी भर दी। पुलिस ने सेरी पर 3500 लोगों के आगमन की सीमा तय की थी जिसे अब हटा दिया गया है। इसके साथ ही इस पार्टी में महिलाओं के शामिल होने पर अलग व्यवस्था करने की बात को आयोजकों ने मान लिया है। इसके साथ ही पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने का जिम्मा सौंपा गया है।

कुछ शर्तों में ढील

मंडी डीसी अपूर्व देवगन ने बैठक में होली उत्सव मनाए जाने की परंपरा को बरकरार रखने के लिए कहा है। इसके बाद ही कुछ शर्तों में ढील दी गई है।

टाइमिंग फिक्स

मंडी के सेरी पर होली मनाने की टाइमिंग फिक्स कर दी गई है। दो मार्च को साढ़े दस बजे से लेकर एक बजे के बीच में ही गुलाल उडाया जा सकेगा और उसके बाद होली उत्सव खत्म हो जाएगा। दो बजे राजा माधो राय पालकी में सवार होकर होली खेलने के लिए शहर से होते हुए पड्डल मैदान में जाएंगे। होलिका दहन के बाद उत्सव खत्म हो जाएगा।

हुड़दंग से बचें

होली उत्सव आयोजन कमेटी के धर्मेंद्र ने कहा कि लोग होली पर मस्ती में गुलाल उडाएं। हुड़दंग मचाने से बाज आएं। इससे ही होली की परंपरा बरकार रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मनोकामना: ऋषिकेश से दौड़ा चला आया परिवार, पावन पिंडी पर अर्पित किया चांदी का छत्र

हिमखबर डेस्क विश्व विख्यात धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी के...

नाबालिग से दुष्कर्म, मोबाइल फोन देने के बहाने बुलाया, फिर होटल में ले गया, आरोपी फरार

हिमखबर डेस्क हिमाचल के मंडी जिले से एक दिल-दहला देने...

HPU में पढ़ाई हुई महंगी: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नया फीस स्ट्रक्चर जारी, जानें किस कोर्स की कितनी बढ़ी फीस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...