भ्रष्टाचार का पर्दाफाश, इंजीनियर के घर नोटों की खान देख उड़ गए होश

--Advertisement--

Image

पटना – ब्यूरो – रिपोर्ट

बिहार में भ्रष्टाचार चरम सीमा तक पहुंच चुका है। अब एक इंजीनियर के घर पर करोड़ों रुपए का कैश मिला है। विजिलेंस द्वारा की गई कार्रवाई से हर कोई हैरान है कि एक इंजीनियर के घर आखिर इतना पैसा आया कहां से।

जानकारी के अनुसार बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग में तैनात एक इंजीनियर के घर विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को छापामारी की। इस दौरान टीम को करोड़ों का कैश मिला है।

घर से करीब पांच करोड़ रुपए नकद बरामद हुए हैं। इसके अलावा भारी मात्रा में गहने और अन्य कीमती सामान भी मिला है। टीम ने भ्रष्ट इंजीनियर संजय राय के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है।

शनिवार को उसके किशनगंज और पटना के दानापुर स्थित दो ठिकानों पर छापेमारी की गई। संजय राय किशनगंज प्रभाग में तैनात है। घर से इतनी ज्यादा मात्रा में नोट देखकर अधिकारी भी हैरान गए।

हालांकि नोटों की पूरी गिनती होने के बाद ही सटीक राशि के बारे में पता चल पाएगा। किशनगंज में संजय राय के आवास पर निगरानी के 14 अधिकारी मौजूद हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...