भूस्खलन होने से चंबा-तीसा मार्ग यातायात के लिए बाधित

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग
चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर चांजू पुल की पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा भूस्खलन की जद में आकर मिट्टी के ढेर में बदल गया। जिससे चंबा-तीसा मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गया है। इसके चलते तीसा मार्ग पर यातायात ठप्प होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। गनीमत यह रही कि पहाड़ी को दरकता देख चालकों ने पहले ही वाहन रोक दिए। अन्यथा घटना में जान व माल के नुकसान की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था।
मार्ग के बंद होने के चलते लोगों ने जान जोखिम में डालकर पैदल चांजू नाला पारकर गंतव्य की राह पकड़ी। सुबह आठ बजे तीसा से चंबा जाने वाली छोटी गाड़ियां वाया हिमगिरी होकर चंबा पहुंच रही हैं। सड़क के दोनों ओर पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र कुमार ने कहा कि सूचना मिलने के बाद लेबर को मौके पर भेज दिया गया है। सड़क को बहाल करने के प्रयास जारी हैं। मार्ग पर भूस्खलन का दौर थमने के साथ ही लोग निर्माण विभाग ने मलवा हटाकर यातायात बहाली के लिए युद्धस्तर पर काम छेड़ दिया है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...