भूस्खलन की चपेट में आए कांगड़ा जिला के मणिमहेश यात्री, 5 घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क                                                                            

पवित्र मणिमहेश यात्रा पर जा रहे यात्रियों का एक समूह भूस्खलन की चपेट में आ गया। हादसे में 5 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें एक महिला की हालत नाजुक है। 3 घायलों को उपचार के लिए मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा रैफर कर दिया है, जबकि 2 श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार 14 सदस्यीय यात्रियों का समूह मणिमहेश यात्रा पर निकला था। इसमें कांगड़ा जिला के इच्छी, बिंद्रावन तथा जमानाबाद गांवों के लोग शामिल थे। बुधवार सुबह उन्होंने अपनी पैदल यात्रा हड़सर से शुरू की। जैसे ही वे गोइ नाला के समीप पहुंचे तो एक जगह आराम करने बैठ गए। अचानक पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हो गया। जिससे यात्री इसकी चपेट में आ गए।

उसके बाद उनके साथियों ने सभी घायलों को तुरंत पीठ पर उठाकर हड़सर पहुंचाया और वहां कन्हैया शर्मा के नेतृत्व में पहले से ही तैनात मैडीकल टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद 108 एम्बुलैंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल भरमौर पहुंचाया।

गंभीर रूप से घायलों में श्रेष्ठा देवी पत्नी अश्वनी निवासी इच्छी, कुसुमलता पत्नी रणजीत जमानाबाद और विद्या देवी पत्नी प्रताप निवासी बिंद्रावन पालमपुर काे मैडीकल कालेज चम्बा रैफर कर दिया है, जबकि साहिल तथा दीपक कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के बोल

उधर, हड़सर के समीप घटी इस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घने जंगल में जंगली जानवरों के झुंड जब दौड़ते हुए निकलते हैं तो अक्सर इसी तरह से पत्थर गिरते हैं। ऐसी घटनाएं अक्सर इन स्थानों पर होती रहती हैं।

कार्यवाहक खंड चिकित्सा अधिकारी डा. रुचिका ठाकुर के बोल

वहीं कार्यवाहक खंड चिकित्सा अधिकारी डा. रुचिका ठाकुर ने बताया कि 3 महिलाओं की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चम्बा रैफर कर दिया गया है। पुलिस उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार ने भी घायलों व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...