भूमि अधिग्रहण एक धोखा, नूरपुर में फोरलेन संघर्ष समिति ने एसडीएम को मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन,

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

उपमंडल नूरपुर के तहत बनने वाले फोरलेन सड़क मार्ग से प्रभावित हो रहे लोगों की मांगों को लेकर फोरलेन संघर्ष समिति नूरपुर की एक बैठक गुरुवार को एसडीएम नूरपुर के साथ हुई। इस अवसर पर एनएचएआई के अधिकारी भी उपस्थित थे।

फोरलेन संघर्ष समिति ने अपनी मांगों को लेकर 28 फरवरी को एसडीएम कार्यालय के प्रांगण में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी जिस पर प्रशासन ने संघर्ष समिति के साथ यह बैठक की। इस अवसर पर फोरलेन संघर्ष समिति नूरपुर ने एसडीएम नूरपुर को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। इस

अवसर पर फोरलेन संघर्ष समिति नूरपुर के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कहा कि उन्हें उनके भवनों का सही मुआवजा दिया जाए, अन्यथा वह अपने मकानों को तोडऩे नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि जमीनों में अधिग्रहण में उनके साथ धोखा हुआ है और जिस प्रकार के उन्हें इसके बेहतर मुआवजा का आश्वासन मिला था, उस प्रकार का बेहतर मुआवजा उन्हें नहीं मिला, जिससे वह बेहद दुखी है।

उन्होंने कहा कि उन्हें भवनों के रेट बेहतर मिले, ताकि वह अपना यही पुनर्वास कर सके। उन्होंने प्रदेश सरकार से उन्हें भवनों का अच्छा रेट देने की मांग की, अन्यथा वह अपने घरों को तोडऩे नहीं देंगे। इस अवसर पर उन्होंने प्रशासन व एनएचएआई के अधिकारियों से भी उन्हें आ रही समस्याओं व शंकाओं बारे सवाल किए जिस पर उन्हें प्रशासन व सबंधित अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं व शंकाओं के समाधान बारे बताया।

इस अवसर एसडीएम नूरपुर अनिल भारद्वाज ने बताया कि फोरलेन प्रभावितों की समस्याओं को हल करने का प्रयास किया जाएगा और उनकी मांगों को उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...