भूकंप से फिर डोली हिमाचल की धरती, कांगड़ा रहा केंद्र

--Advertisement--

Image

शिमला, 26 दिसंबर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से डोली है।  मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक प्रदेश में सोमवार प्रातः 10 बजकर 58 मिनट पर भूकम्प के झटके लगे।

भूकम्प की तीव्रता रियेक्टर स्केल पर 2.8 रही। भूकम्प का केंद्र कांगड़ा जिला में जमीन से 05 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया।

भूकम्प की तीव्रता कम होने के कारण कांगड़ा जिला में जान-माल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है। गौरतलब है कि पिछले 10 दिनों में तीन बार प्रदेश में भूकम्प आया है।

बीते 21 दिसंबर को लाहौल-स्पीति जिले में 2.6 और 16 दिसंबर को किन्नौर जिला में 3.4 की तीव्रता का भूकम्प आया था।

वर्ष 1905 में कांगड़ा और चम्बा जिलों में आये विनाशकारी भूकंप में 10 हज़ार से अधिक लोग मारे गए थे। हिमाचल प्रदेश भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील जोन चार व पांच में आता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...