भुंतर के शाढ़ाबाई में लाखों की ज्वेलरी चोरी, CCTV कैमरा का DVR भी ले गए शातिर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

भुंतर क्षेत्र के शाढ़ाबाई में लाखों रुपए की ज्वेलरी और कीमती सामान चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनीता बोध पत्नी स्वर्गीय प्रकाश चंद बोध निवासी बंजर कलैहली, डाकघर बजौरा ने थाना भुंतर में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया कि वह अपनी बेटी प्रियंका के साथ पिछले करीब दो सप्ताह से मनाली स्थित अपने दूसरे घर में रह रही थीं।

उन्होंने बताया कि शाढ़ाबाई स्थित घर की साफ-सफाई के लिए निशा नामक महिला को रखा गया था, जो रोज सुबह-शाम घर के बाहर से सफाई करती थी। बुधवार सुबह निशा ने फोन कर सूचना दी कि घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है।

सूचना मिलते ही सुनीता बोध अपनी बेटी के साथ मौके पर पहुंची और पुलिस को भी जानकारी दी। घर का निरीक्षण करने पर पाया गया कि धरातल मंजिल के एक कमरे की अलमारी तोडक़र चोर एक सोने का लॉकेट, एक सोने की अंगूठी, चार चांदी के सेट तथा चांदी के झुमके चोरी कर ले गए हैं।

इसके अलावा दूसरे कमरे से उनकी बेटी का मोबाइल फोन व कॉस्मेटिक सामान भी गायब मिला। हैरानी की बात यह रही कि चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, जिससे पहचान करना कठिन हो गया है। पीडि़ता के अनुसार चोरी हुआ सामान लाखों रुपए का बताया जा रहा है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 173 के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। भुंतर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...