भाली में रिश्तेदार के पास आए युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत

--Advertisement--

भाली में रिश्तेदार के पास आए युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत

कोटला – स्वयंम 

पुलिस चौकी कोटला के अधीन भाली में एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार के घर में गलती से जहरीली दवाई का सेवन कर लिया जिससे उसकी टांडा में मौत हो गई।

मृतक की पहचान शुभम राणा (22) पुत्र अशोक कुमार निवासी सरंगली (रक्कड़) के रूप में हुई है। शुभम राणा अपने रिश्तेदार के घर भाली में आया हुआ था।

वहां पर शुभम राणा ने गलती से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया तथा उसकी तबियत बिगड़ते देखकर टांडा में उपचार के लिए ले आए।

टाण्डा में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बारे में पुलिस को सूचना दी गई।

कोटला पुलिस मौका पर पहुंची तथा केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। एसपी अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सैंज घाटी में NHPC टनल से आया सैलाब, 2 मकान दबे; लोगों ने भागकर बचाई जान

हिमाचल की सैंज घाटी में NHPC टनल में रिसाव...

‘यह मेरा घर नहीं’ नए कार्यालय के उद्घाटन पर बोले सुक्खू, कहा- 15-20 साल बाद दूसरा CM भी यहां बैठेगा

नए कार्यालय के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

फरीदकोट में बड़ा ड्रग्स नेटवर्क बेनकाब, 47.3 किलो हेरोइन और हथियारों के साथ 4 गिरफ्तार

फरीदकोट में हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है।...

कंदरौर की ऋषिका का बड़ा कमाल, विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

कंदरौर की ऋषिका का विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए...