भारी तूफान से मकान पर गिरा आम का पेड़, मकान हुआ क्षतिग्रस्त।
ज्वाली – शिबू ठाकुर
ज्वाली के अंतर्गत पंचायत पलौहड़ा के गांव कुठेड़ा में बीती रात भारी तूफान के चलते एक मकान पर आम के वृक्ष के गिरने का समाचार प्रकाश में आया है ।
पलौहडा पंचायत के उपप्रधान डाक्टर राजिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कुठेडा निवासी प्रकाश चंद पुत्र फंगो राम के अनकंप्लीट मकान पर बीती रात तकरीबन 9.30 बजे भारी तूफान के चलते आम का पेड़ गिर गया ।

जिससे नए मकान में लगभग 40-50 हजार का नुकसान होने का अनुमान बताया जा रहा है। गनीमत रही कि घर के अभी सदस्य दूसरे कमरे में सोए हुए थे। नही तो बहुत बड़ा हादसा घट सकता था।
इस सारी घटना की सूचना सुबह होते ही हल्का पटवारी को दे दी गई। पलौहदा पंचायत के उपप्रधान डाक्टर रजिंद्र सिंह ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उपरोक्त व्यक्ति गरीब परिवार से संबंध रखता है इसलिए उसे आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाए ताकि पीड़ित व्यक्ति को थोड़ी बहुत राहत मिल सके।

