भारी ठंड के बावजूद रात भर शिमला सचिवालय के बाहर बैठे रहे JOA IT 817 के अभ्यर्थी

--Advertisement--

शिमला, 10 फरवरी – नितिश पठानियां

JOA IT 817 पोस्ट कोड के अभ्यर्थी बीते कल से लेकर शिमला सचिवालय के बाहर डटे हुए हैं। हालांकि शिमला में रात को कड़ाकेदार ठंड थी बावजूद इसके अभ्यर्थियों का हौसला नहीं डगमगाया। तीन लड़कियों की इस दौरान तबीयत बिगड़ने पर उन्हें घर भेजा गया।

अन्य अभ्यर्थी परिणाम निकालने को लेकर लिखित में आश्वासन मिलने पर ही घर जाने की बात कर रहे हैं। हालांकि सरकार ने कल ही लंबित भर्तियों को लेकर कैबिनेट सब कमेटी बनाने का निर्णय लिया है जो अभ्यर्थियों को नामंजूर है।

अभ्यर्थियों ने बताया कि ठंड के बावजूद वे रात भर सचिवालय के बाहर डटे रहे, लेकिन सरकार की तरफ से उनकी किसी ने सुध नहीं ली। अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को सत्ता में लाने के लिए बेरोजगार युवाओं ने बड़ी मेहनत की थी और सरकार से उम्मीद थी कि लटकी हुई भर्तियों को जल्द बहाल किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सरकार का रवैया बेहद ही चिंता जनक है युवा मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं और परिवार भी परेशानी के दौर से गुज़र रहे हैं।

बता दें कि शुक्रवार को अभ्यर्थियों ने मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मुलाकात कर उनके समक्ष अपनी मांगों को रखा था। जिसके बाद मंत्री विक्रमादित्य ने जल्द रिजल्ट निकालने का आश्वासन विद्यार्थियों को दिया। लेकिन अभ्यर्थी आश्वासन से नहीं माने और भारी ठंड के बावजूद रात भर धरना प्रदर्शन जारी रखा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...