सारनाथ एक्सप्रेस में चली गोली, आरपीएफ के जवान की मौत, एक यात्री गंभीर रूप से घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन पर आज सुबह आरपीएफ के एक कांस्टेबल की राइफल से गोली चलने से मौत हो गई और एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।

रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह लगभग पौने छह बजे छपरा से दुर्ग जा रही सारनाथ एक्सप्रेस के उसलापुर स्टेशन से रायपुर स्टेशन के लिए एस्कॉर्ट कर आरपीएफ़ की टीम के एक कांस्टेबल की राइफल से एस टू कोच से उतरते समय गोली चल गई।

यह गोली खुद उसी कांस्टेबल को लगी और यह गोली उनके शरीर से निकाल कर ऊपर के बर्थ पर सो रहे एक पैसेंजर को भी लग गई। गोली सीने में लगने से कांस्टेबल दिनेश चन्द्र की मौत हो गई। वह राजस्थान का निवासी था। गंभीर रूप से घायल यात्री मोहम्मद दानिश को इलाज के लिए राजधानी के लिए एक बड़े निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसे पेट में गोली लगी है और उसकी स्थिति गंभीर बताई गई है।

रेलवे प्रवक्ता ने मृत जवान की राइफल से गोली के दुर्घटनावश चलने की आशंका जताई है,जबकि जानकारों का कहना है कि आटोमेटिक राइफल को लोड करने के बाद लाक किया जाता है तो फिर गोली किस परिस्थिति में चली।फिलहाल घटना के कारणों की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...