उद्यान विभाग ने जम्मू कश्मीर से लाए गए 40 हजार अवैध सेब के पौधों को किया नष्ट

--Advertisement--

बिलासपुर, 10 फरवरी – सुभाष चंदेल

जनपद में उद्यान विभाग ने ट्रक में अवैध रूप से लाए जा रहे सेब के 40 हजार पौधों को जब्त कर नष्ट किया है। जानकारी के अनुसार वीरवार देर सांय जम्मू कश्मीर के कुलगाम से अवैध रूप से पौधे ट्रक में शिमला ले जाए जा रहे थे।

इसी दौरान उद्यान विभाग के कर्मचारी ने ट्रक को जांच के लिए रोका तो ट्रक से 40 हजार सेब के पौधे बरामद किए गए। जिनकी कीमत चार लाख के करीब बताई जा रही है। ट्रक चालक से पूछताछ की गई तो वह कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दे पाया।

सूचना मिलते ही फ्लाइंग टीम में शामिल अधिकारी उप निदेशक डॉ माला शर्मा, जिला समन्वय अधिकारी डॉ रमल अंगारिया, एसएमएस सदर डॉ राजेश परिहार व एसडीओ डॉ अजय कौंडल चैक पोस्ट पर पहुंचे और मामले की जांच की।विभाग की फ्लाइंग टीम ने ट्रक में से लगभग 40 हजार प्लांट जब्त किए।

उप निदेशक डॉ माला शर्मा के बोल

वहीं, फ्लाइंग टीम में शामिल अधिकारी उप निदेशक डॉ माला शर्मा ने बताया कि विभाग ने इस मामले में हिमाचल प्रदेश फ्रुट नर्सरी रजिस्ट्रेशन एक्ट 2015 के तहत कार्रवाई की है। विभाग के उच्चाधिकारियों की अनुमति मिलने के बाद इन पौधों को जलाकर नष्ट कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...