नाहन में भंडारी ट्रांसपोर्ट की पिकअप चोरी, आधी रात को सेंधमारी

--Advertisement--

नाहन, 10 फरवरी – नरेश कुमार राधे

नाहन पुलिस करीब दो सप्ताह से सेंधमारों पर नकेल कसने में कामयाब हो रही है, लेकिन इसी बीच कांशीवाला से भंडारी ट्रांसपोर्ट की एक पिकअप चोरी होने की खबर सामने आई है।

पिकअप मालिक कमल कुमार भंडारी ने बताया कि रात करीब 10:00 बजे गैस गोदाम के समीप पिकअप (HP 71-0433) पार्क करने के बाद वह घर चले गए थे। सुबह पिकअप नहीं मिली तो आस-पास के इलाकों में अपने ही स्तर पर सर्च शुरू की। भंडारी ने कहा कि पिकअप बरामद न होने के बाद पुलिस को सूचित किया गया है। उधर, पुलिस भी अपने स्तर पर जांच में जुट गई है।

बता दें कि कुछ अरसे पहले भी एक पिकअप को शहर से चोरी कर लिया गया था। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने हरियाणा के सढौरा के समीप खेत से लावारिस हालत में पिकअप को बरामद किया था। माना जाता है कि ट्रांसपोर्ट वाहनों को चोरी करने के बाद इनका इस्तेमाल गैरकानूनी कार्यो में किया जाता है। उधर, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले पिकअप को मोहल्ला गोविंदगढ़ से चोरी किया गया था। लिहाजा ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले शहर में प्रवेश करने से पहले ही चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। चोरी की गई पिकअप की सूचना होने की सूरत में कमल भंडारी को मोबाइल नंबर 9816003772 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...