भारत-पाक तनाव के बीच शूलिनी टैक्सी यूनियन की अनूठी पहल, ड्यूटी जाने वाले सैनिकों को निशुल्क सेवा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात के बीच शूलिनी टैक्सी यूनियन सोलन ने एक सराहनीय और देशभक्ति से ओतप्रोत कदम उठाया है। यूनियन ने घोषणा की है कि छुट्टियां बिताकर ड्यूटी पर लौट रहे सैनिकों को अब बसों और ट्रेनों में धक्के खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। टैक्सी यूनियन उन्हें निशुल्क उनके ड्यूटी स्थल तक पहुंचाएगी।

टैक्सी यूनियन प्रधान कमल कुमार के बोल

टैक्सी यूनियन के प्रधान कमल कुमार ने बताया कि मौजूदा हालात में जब सेना देश की सुरक्षा में चौबीसों घंटे तैनात है, तब नागरिकों का भी कर्तव्य बनता है कि वे सैनिकों को हर संभव सहयोग दें। उन्होंने कहा कि अक्सर सैनिकों को ट्रेनों में रिजर्वेशन न मिलने और लंबी दूरी तय करने में असुविधा होती है, जिसे ध्यान में रखते हुए यूनियन ने यह निर्णय लिया है।

सैनिकों को केवल शूलिनी टैक्सी यूनियन से संपर्क करना होगा, जिसके बाद उनके गंतव्य के अनुसार उन्हें वाहन मुहैया कराया जाएगा। यूनियन ने यह सेवा दिन-रात निशुल्क उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है, ताकि कोई भी सैनिक अपनी ड्यूटी पर समय से और सम्मानपूर्वक पहुंच सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

DC ऑफिस के बाहर मची अफरा-तफरी! बेकाबू ट्राले ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

हिमाचल में DC ऑफिस के बाहर बेकाबू ट्राले ने...

कांगड़ा: ढलियारा के तीखे मोड़ पर बेकाबू हुआ लकड़ी से लदा ट्रक, चालक की गई जान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा में तीखे...

धनतेरस पर हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो खाई में गिरी; 1 की मौत, 10 घायल

हिमाचल प्रदेश में धनतेरस के दिन दर्दनाक सड़क हादसा...