भारत की 57 छावनी बोर्ड का चुनाव इस साल 30 अप्रैल को

--Advertisement--

Image

चुनावी प्रक्रिया शुरू

बकलोह – भूषण गुरुंग

डलहौजी छावनी और बकलोह छावनी की मुख्य अधिशासी अधिकारी मेवल क्रिस्टियन ने बताया की भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार 57 छावनी बोर्डो मैं इस साल 30 अप्रैल को साधारण चुनाव करवाने की घोषणा की गई है।

मेवल क्रिस्टियन ने बताया इसी संदर्भ में डलहौजी छावनी और बकलोह छावनी मैं भी इस साल 30 अप्रैल को साधारण निर्वाचन करवाए जाएंगे जिसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है।

उन्होंने बताया डलहौजी छावनी में कुल 6 वार्ड हैं और वार्ड नंबर एक और वार्ड नंबर चार महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। उन्होंने बताया इसी तरह बकलोह छावनी में कुल 2 वार्ड हैं जिसमें वार्ड नंबर एक महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।

उन्होंने बताया कि दोनों छावनी बोर्ड में वाइस प्रेसिडेंट का चयन छावनी परिषद के निर्वाचित पार्षद करेंगे।  मेवल क्रिस्टियन ने बताया डलहौजी छावनी और बकलोह छावनी दोनों में नामांकन भरने की तारीख 22 मार्च है। 24 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल की जाएगी और 25 मार्च को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं।

उन्होंने बताया की नए वोट बनाने और मतदाता सूची में अपना नाम डालने के लिए 1 मार्च से 4 अप्रैल तक की तारीख रखी गई है।

यहां यह बताते चले कि पूरे भारतवर्ष में लगभग 62 छाबनीया है। जिनमें से 57 छाबनीया में इस साल की 30 अप्रैल को चुनाव हो रहे हैं। इनमें हिमाचल की छाबनीया भी आती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...