भारत-अफगानिस्तान वनडे से पहले इंद्रुनाग के दरबार पहुंचे अनुराग, मैच की सफलता को मांगा आशीर्वाद

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित एक दिवसीय क्रिकेट मैच के सफल आयोजन की कामना को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के पदाधिकारियों के साथ भगवान इंद्रुनाग के दरबार पहुंचे। उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना और प्रार्थना कर मैच के निर्विघ्न संपन्न होने के लिए आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर एचपीसीए के उपाध्यक्ष विजय भंडारी, सचिव मनुज शर्मा, कोषाध्यक्ष विक्रम ठाकुर, सचिव विशाल शर्मा तथा पूर्व सचिव अवनीश परमार सहित कई अन्य वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित रहे। यह आयोजन शनिवार, 13 जून को होने वाले एक दिवसीय मैच के मद्देनजर किया गया।

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम, जिसने पहले आईपीएल के तीन मुकाबले और एक क्वालीफायर मैच का सफलतापूर्वक आयोजन किया है, अब एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है।

एचपीसीए सचिव मनुज शर्मा ने बताया कि मैच की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और एसोसिएशन के लिए यह गौरव की बात है कि धर्मशाला लगातार सफल क्रिकेट आयोजनों का गवाह बन रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह एक दिवसीय मैच भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने इस अवसर पर धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम ने हिमाचल प्रदेश की पहचान विश्वभर में बनाई है, जिससे प्रदेश के लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिले हैं और पर्यटन उद्योग को भी महत्वपूर्ण बढ़ावा मिला है। उन्होंने एचपीसीए के प्रयासों की सराहना की, जो लगातार सफल मैचों का आयोजन कर रहे हैं।

दर्शकों का उत्साह और उम्मीदें

धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस एक दिवसीय मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। हिमाचल की खूबसूरत वादियों और सुहावने मौसम का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

NEET 2026: 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम, चार रफ वर्क पेज, NTA ने परीक्षार्थियों को दी बड़ी राहत

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश...

होम वर्क न करने पर अध्यापिका ने विद्यार्थी पीटे! वीडियो वायरल होने पर अभिभावकों में रोष

चम्बा - भूषण गुरुंग चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी...

पैट्रोल पंप पर ₹5 हजार का तेल डलवाया…फिर बिना पैसे दिए भाग निकले कार सवार, पुलिस जांच में जुटी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं शहर में  एक पैट्रोल...