भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा मुख्य छात्रपाल को मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

--Advertisement--

Image

व्यूरो – रिपोर्ट

आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा मुख्य छात्रपाल को एक ज्ञापन सौपा गया । जिसमें छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मांग रखी गई।

विश्वविद्यालय के छात्रावास में छात्रों को आ रही समस्याओं से अवगत कराया जो समस्याएं निम्न रूप से है

विश्वविद्यालय के छात्रावासों में पानी की कमी को पूरा किया जाए। विश्वविद्यालय के छात्रावासों में पिछले कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है और जब आता है तो समय से नहीं आता है व शौचालय की स्थिति को सुधारा जाए। शौचालय के हालात बद से बदतर हैं.

हॉस्टल की दूसरी लिस्ट को जल्द से जल्द लगाया जाए। क्योंकि विश्वविद्यालय में छात्रों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है विश्वविद्यालय के आम छात्रों को किरायों के कमरों में रहना पड़ रहा है।

प्रदेश विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रजत भारद्वाज के कहाँ की अगर इन समस्याओ का समाधान जल्द से जल्द नहीं किया गया तो nsui छात्र हितो को लेकर उग्र आंदोलन करेगा। जिसका जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन होगा।

इस मौके पर प्रदेश nsui के महासचिव प्रवीन मीन्हास, अरविन्द ठाकुर, बुनीत कश्यप, नवी चौहान मौजूद रहे

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अटल मेडिकल और रिसर्च यूनिवर्सिटी की टॉप-10 मेरिट में गौतम कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं का परचम

हिमखबर डेस्क अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित बीएससी...

काँगड़ा में दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से पेपर मिल कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल...

मंत्री के दौरे से पहले खुली PWD की नींद: गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा, जनता में भारी रोष

हिमखबर डेस्क सोलन-सुबाथु मार्ग पर एक बार फिर लोक निर्माण...