भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व प्रदेश सरकारें किसान हितैषी

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व प्रदेश सरकारें किसान हितैषी हैं। यह बात हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रणधीर शर्मा ने कृषि विभाग द्वारा श्री नयनादेवी विधानसभा के अन्तर्गत कोठीपुरा में आयोजित किसान प्रशिक्षण शिविर में कही।

उन्होने कहा कि जहां मोदी सरकार ने किसानो के लिए 6000 रूपये प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता देने वाली प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई वहीं जयराम सरकार ने मुख्यमन्त्री खेत संरक्षण योजना शुरू करके किसानों की खेती को जंगली जानवरों से छुटकारा दिलाने की दृष्टि से 85 प्रतिशत सबसिडी देकर सौर उर्जा बाड़ लगाने का प्रावधान किया।

यही नहीं केन्द्र की मोदी सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं के समय किसानों को होने वाले नुकसान की भरपाई हेतु प्रधानमन्त्री फसल बीमा योजना शुरू की जिसमें किसानों को मात्र 2 प्रतिशत प्रीमियम देना पडता है और शेष प्रीमियम सरकार दे रही है।

वर्तमान हिमाचल प्रदेश सरकार ने जगह-जगह गौ-सदन खेालकर बेसहारा पशुओं के रखरखाव का प्रबन्ध किया जिससे किष्सानों को बेसहारा पशुओं से कुछ हद तक राहत मिली है। किसानों की आय को दोगुना करने की दृष्टि से प्रधानमन्त्री मोदी ने स्वामी नाथन रिपोर्ट को लागू करते हुए किसानों की लागत का डेढ गुणा न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करने का नियम बनाया।

मानवता के लिए हितकर प्राकृतिक खेती को बढावा देने के लिए भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकारों ने किसानों को प्रोत्साहन देने के लिए भी अनेक कदम उठाऐ जिसके फलस्वरूप आज किसान प्राकृतिक खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकारों की अनेक कल्याणकारी योजनाओं जैसे उज्जवला , गृहणी सुविधा,आयुष्मान, हिमकेयर, सहारा जैसी योजनाओं का लाभ भी किसानों को मिलता है। रणधीर शर्मा ने मुख्यमन्त्री द्वारा 60 युनिट तक बिजली बिल माफ करने और सामाजिक सुरक्षा पैंशन में 60 वर्ष की आयु से अधिक उम्र के लोगों को आय सीमा से मुक्त करनेे का स्वागत किया। उन्होने कहा कि भाजपा सरकारें गावों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होने बताया कि वर्तमान में श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र में 125 करोड के लगभग सडकों व पुलों तथा लगभग 100 करोड रूपये पीने के पानी की स्कीमों पर जलशक्ति विभाग के माध्यम से खर्च किये जा रहे है। जलजीवन मिशन के तहत हर घर में नल का प्रावधान किया जा रहा है।

उन्होने जानकारी दी कि वर्तमान सरकार ने कोठीपुरा उठाउ सिंचाई योजना के लिए 1 करोड 2 लाख रूपये की धनराषि स्वीकृत कर दी है जिसका जल्द काम शुरू हो जाएगा।

कार्यक्रम में जिला कृषि उप निदेशक डा प्राची, एसएमएस डा अमरजीत, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र भारती ,जिला परिषद सदस्य सत्या ठाकुर, कोठीपुरा पंचायत के पूर्व प्रधान नन्द लाल ठाकुर, लेखराम ठाकुर व जगतराम ठाकुर भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...