भाजयुमो का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल नूरपुर का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को होटल नूपुर में संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता भाजयुमो मंडल नूरपुर के अध्यक्ष उमेश चिब ने की। जबकि प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष पंकज हैप्पी और प्रदेश सचिव भवानी पठानिया विशेष रूप से मौजूद रहे। इस विशेष प्रशिक्षण वर्ग में भाजयुमो मंडल नूरपुर के सभी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन के बारे विस्तार से जानकारी दी गई और संगठन की मजबूती के लिए चर्चा की गई। भाजयुमो सचिव भवानी पठानिया ने अपने संबोधन में युवा कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने के टिप्स दिए और बूथ स्तर पर नए कार्यकर्ताओं को पार्टी विचारधारा से जोड़ने व प्रदेश सरकार की जनहित नीतियों व योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

वहीं, प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष पंकज हैप्पी ने जून माह में प्रदेश में होने वाली युवा मोर्चा की विशाल रैली बारे अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि आगामी जून माह में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित ठाकुर के नेतृत्व में एक लाख युवाओं की एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदेश के भाजयुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

साथ ही उन्होंने भाजयुमो मंडल नूरपुर के प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन के लिए भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी। युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष उमेश चिब ने भी प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष पंकज हैप्पी और प्रदेश सचिव भवानी पठानिया का युवा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने के लिए आभार जताया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...