भाजपा सरकार की करनी ओर कथनी में फर्क

--Advertisement--

Image

परागपुर- आशीष कुमार

भाजपा सरकार की करनी ओर कथनी में बहुत फर्क है। क्योंकि 2017 के चुनावों में भाजपा पार्टी ने आउटसोर्स कर्मचारियों को आश्वासन दिया था कि जैसे ही भाजपा सरकार सत्ता में आएगी तो आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नियमित नीति बनाएंगे ।

सत्ता हासिल करने के बाद आज 4 साल बीत जाने के बाद भी इन आउटसोर्स कर्मचारियों की अनदेखी हुई है। और प्रदेश सरकार ने इन कर्मचारियों के साथ धोखा किया है। एनपीएस कर्मचारियों को ओल्ड पैंशन स्कीम में लाए जाने के मसले पर, सरकार द्वारा एक कमेटी कठिन करने पर प्रश्न खड़ा किया है क्योंकि इस मामले को सिर्फ चुनाव तक टालने के लिए ही कमेटी का गठन किया है।

सरकार ने पुरानी पेंशन को बहाल नहीं किया तो यह प्रदेश के एक लाख पचास हजार कर्मचारियाें के हितों के साथ कुठाराघात होगा। सरकार ने जो कमेटी का गठन किया है अभी तक उस कमेटी ने धरातल पर कार्य करना भी शुरू नहीं किया है जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। सरकार बजट सत्र शुरू होने से पहले पुरानी पेंशन की बहाली प्रदेश में लागू करे‌ और अगर सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो जैसा कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता बोल चुके हैं, हम अपनी सरकार आने पर इसे बहाल करेंगे।

सलापड़ में हुआ शराब कांड चौंकाने वाला है और इस कांड से हमारी यह बात सच सावित हो रही है कि खनन, वन, शराब, ड्रग माफिया पिछले 4 साल में सरकार के संरक्षण में खूब फल-फूल रहा है। और अगर किसी का विकास हुआ है तो यह सिर्फ इन्हीं का हुआ है।

मनकोटिया ने आगे कहा कि हिमाचल में नए उद्योग धंधे और इन्वेस्टर मीट सवालों के घेरे में है क्योंकि धरातल पर न तो कोई निवेश हुआ है और न ही किसी को नौकरी लगी है। जबकि कहने को तो इन्वेस्टर मीट की दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरिमनी भी हो गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...