भाजपा शासनकाल में कर्मचारी चयन आयोग में चरम पर रहा भ्रष्टाचार – कंवर

--Advertisement--

भ्रष्टाचार के समूल नाश के लिए काम कर रही सुक्खू सरकार, राज्य चयन आयोग से भर्तियों में आएगी पारदर्शिता:

शिमला – नितिश पठानियां

कांग्रेस मत्स्य पालन विभाग के चेयरमैन नरदेव कंवर ने कहा है कि राज्य चयन आयोग स्थापित होने से सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता आएगी। प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में इस आयोग के गठन को मंजूरी दे चुकी है। अब विधानसभा में बिल लाया जाएगा, जिसके पास होने के बाद आयोग के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी।

उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार प्रदेश में भ्रष्टाचार के समूल नाश के लिए कार्य कर रही है। पूर्व भाजपा सरकार के समय हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग में भ्रष्टाचार चरम पर रहा। पेपर बेचे गए और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया।

सुक्खू सरकार ने सत्ता संभालते ही भ्रष्टाचार पर वार करते हुए कर्मचारी चयन आयोग को पहले भंग किया और पेपर लीक के एक के बाद एक कई मामले पकड़े जाने पर इसे खत्म कर दिया गया। आयोग के सभी कर्मचारी भी बदले जा चुके हैं। नए आयोग में नए कर्मचारी होंगे, जो लंबे समय तक अपने पद पर जमे नहीं रह पाएंगे।

नरदेव कंवर ने कहा कि हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग को रद्द करने का फैसला ऐतिहासिक रहा है। नए आयोग के कार्य शुरू करते ही भर्तियों में तेजी आएगी। युवाओं को सरकारी रोजगार मिलेगा और भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं होगी। सुक्खू सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है और हर कैबिनेट बैठक में भर्तियां निकाली जा रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...