भाजपा ने ज्वाली में की ‘गांव चलो अभियान’ की शुरुआत

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

हिमाचल प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं तथा प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। भाजपा ने ‘गांव चलो अभियान’ की शुरुआत की है। जिसमें विस क्षेत्र स्तर पर इस अभियान को चलाया गया है।

विस क्षेत्र ज्वाली में ‘गांव चलो अभियान’ की शुरुआत हुई जिसमें प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं कांगड़ा-चंबा लोस क्षेत्र के सहप्रभारी डॉ राजीव भारद्वाज ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। भाजपा नेता संजय गुलेरिया सहित मंडल, मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में विस्तारकों को सामग्री वितरित की गई। भाजपा नेता डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा कि लोस चुनाव के मद्देनजर ‘गांव चलो अभियान’ चलाया गया है जिसमें पदाधिकारियों को हर घर पर जाकर भाजपा की नीतियों से अवगत करवाने को कहा गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सत्तासीन कांग्रेस सरकार हर मोर्चा पर विफल है तथा एक भी गारन्टी पूरी नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार देने में भी कांग्रेस नाकाम रही है। कांग्रेस के कार्यकाल में विकासरूपी पहिया थम गया है।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर मंडलाध्यक्ष धीरज अत्री, महामंत्री डॉ राजिंदर सिंह, सचिव सुलक्षण शर्मा, एडवोकेट भीखम सिंह पगडोत्रा, एडवोकेट तिलक रपोतरा, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश निखिल, गोविंद रपोतरा, पूर्व जिला परिषद रविन्द्र इंदी, पवन कुमार, परमजीत मनकोटिया इत्यादि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...