भाजपा के लिए वोट मांगने हिमाचल आएंगे 40 नेता; 10 केंद्रीय मंत्री, पांच मुख्यमंत्री प्रचार में उतारेगी भाजपा

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल विधानसभा सभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कुल 40 नेताओं के नाम इस लिस्ट में शामिल किए गए हैं।

लिस्ट में केंद्रीय मंत्रियों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार के साथ चुनाव नहीं लड़ रहे कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह और कांग्रेस से भाजपा में आए हर्ष महाजन और पवन काजल भी शामिल किए गए हैं।

चुनाव आयोग को सौंपी गई लिस्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, भाजपा संगठन महामंत्री बीएल संतोष स्टार प्रचारकों में हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, अनुराग सिंह ठाकुर, वीके सिंह, हरदीप पुरी भी स्टार प्रचारक होंगे।

अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों में शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्यनाथ, मनोहर लाल खट्टर, पुष्कर सिंह धामी को भी हिमाचल लाया जाएगा।

इसके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, मंगल पांडे, तेजस्वी सूर्या, वनाथी श्रीनिवासन, देवेंद्र सिंह राणा, संजय टंडन, सांसदों में किशन कपूर, इंदु गोस्वामी, सिकंदर कुमार, संगठन महामंत्री पवन राणा, डॉ राजीव बिंदल, महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मिधर सूद, सरदार संदीप सिंह, मनोज तिवारी, डॉ संदीप पात्रा और दुष्यंत कुमार गौतम भी स्टार प्रचारक होंगे।

यहां देखे लिस्ट —– Received copy of Star Campaigners for GE to the Legislative Assembly of Hiamchal Pradesh 2022

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...