भाजपा के पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप, सोलन में मामला दर्ज

--Advertisement--

पूर्व सांसद के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप, सोलन में मामला दर्ज, जांच शुरू

हिमखबर डेस्क

संसदीय क्षेत्र शिमला से दो बार सांसद रह चुके प्रो. वीरेंद्र कश्यप के बड़े बेटे बृजेश्वर कश्यप के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है। बृजेश्वर कश्यप पेशे से डेंटिस्ट हैं और सोलन में अपना निजी क्लीनिक चलाते हैं।

जानकारी के अनुसार, आरोप है कि बृजेश्वर कश्यप ने एक महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो उसने इन्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि बृजेश्वर पहले से ही विवाहित हैं और उनका पत्नी के साथ तलाक का मामला न्यायालय में चल रहा है।

पीड़िता की शिकायत पर सोलन पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बृजेश्वर कश्यप पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

दो साल से अफेयर की चर्चा

बताया जा रहा है आरोपित डॉ. बृजेश्वर कश्यप का उक्त महिला के साथ दो साल से अफेयर चल रहा है। इस बीच अब शादी से मना करने पर महिला ने उसके विरुद्ध दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवा दिया है। आरोपित पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। पुलिस आरोपित को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है।

पत्नी ने भी दी थी शिकायत

एसपी सोलन गौरव सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष 498 आईपीसी के तहत उनकी पत्नी ने भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। अब एक अन्य लड़की ने उनके खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दी है। लड़की का कहना है कि उन्हें धोखे में रखकर आरोपित ने उसका यौन शोषण किया है। इस मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों को जांचने के बाद आरोपित को हिरासत में लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...