भाजपा की हार पर मंथन आज, दो मंत्रियों की कुर्सी पर मंडराया खतरा

--Advertisement--

Image

हिमाचल भाजपा की हार के बाद प्रदेश में दो मंत्रियों के बदले जाने की भी चर्चा है। प्रदेश मंत्रिमंडल में नए चेहरों को लाने पर भी खूब चर्चा हो रही है। जो मंत्री अपने क्षेत्रों में ही भाजपा को लीड दिलाने में नाकाम रहे, उनकी कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है।

शिमला-जसपाल ठाकुर

चंडीगढ़ में भाजपा की हार पर सोमवार को मंथन होगा। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह करेंगे। बैठक में उपचुनाव में हारने के संबंध में चर्चा होगी। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप आदि नेता जाएंगे। भाजपा के राज्य प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह प्रभारी संजय टंडन भी हिस्सा लेंगे।

दूसरी ओर, हिमाचल भाजपा की इस हार के बाद प्रदेश में दो मंत्रियों के बदले जाने की भी चर्चा है। प्रदेश मंत्रिमंडल में नए चेहरों को लाने पर भी खूब चर्चा हो रही है। जो मंत्री अपने क्षेत्रों में ही भाजपा को लीड दिलाने में नाकाम रहे, उनकी कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है। इनके अलावा चुनाव क्षेत्र के प्रभारी मंत्रियों की स्थिति भी सहज नहीं मानी जा रही है। संगठन में भी ऊपर से नीचे तक बदलाव हो सकते हैं। भाजपा हाईकमान अगले साल के विधानसभा चुनाव लक्षित कर कुछ अप्रत्याशित निर्णय भी ले सकता है।

भाजपा हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव में चारों सीटें हार गई है। मंडी में लोकसभा सीट के अलावा भाजपा की अर्की, फतेहपुर और जुब्बल-कोटखाई में भी विधानसभा सीटों पर हार हुई है। इस हार की देशव्यापी चर्चा हुई। चूंकि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का गृह राज्य हिमाचल प्रदेश ही है तो इस हार पर कड़ा संज्ञान लिया जा रहा है। आने वाले दिनों में सरकार और संगठन के कई चेहरों पर गाज भी गिर सकती है। इससे ऐसे कई चेहरे परेशानी में हैं।

मंडी सीट से संबंधित दो मंत्रियों को तो नड्डा दिल्ली भी बुला चुके हैं। तीन और मंत्रियों की क्लास लगने वाली है।सोमवार को चंडीगढ़ में होने जा रही बैठक में प्रत्याशियों और भाजपा के मंडल अध्यक्षों से लिए जा रहे फीडबैक पर चर्चा हो सकती है। इसके बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होनी है। तमाम चर्चाओं के बाद हाईकमान को भी रिपोर्ट सौंपी जानी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...