भागवत ग्रंथ नहीं साक्षात कृष्ण है: आचार्य प्रद्युम्न

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

कलोल में चल रही भागवत कथा में प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य प्रद्युम्न शुक्ला जी ने कहा कि भागवत कोई ग्रंथ नहीं, किताब नहीं बल्कि साक्षात कृष्ण का स्वरूप है। विष्णु भगवान ने चार मंत्र ब्रह्मा जी को दिए।

ब्रह्मा जी ने वही चार मंत्र नारद जी के कान में दिए। फिर नारद जी ने श्री व्यास ऋषि जी को यह मंत्र दिए। अतः चार मंत्रों के आधार पर ही व्यास मुनि ने संपूर्ण शास्त्रों के साथ श्रीमद् भागवत पुराण की रचना की।

श्री कृष्ण जन्म की कथा सुनाते हुए व्यास जी ने कहा कि जन्म लेने से पहले कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को प्रभु ने सोचा कि माता यशोदा भाग्यशाली इसलिए है कि मैं उनका दुग्ध पान करूंगा ।

माता देवकी पुण्य आत्मा इसलिए है कि मैं उनके गर्भ से जन्म लूंगा। लेकिन मां रोहिणी को क्या मिला। इसलिए जब मैं जन्म लूंगा तब रोहिणी नक्षत्र में ही लूंगा।

इसलिए भादो महीने के कृष्ण पक्ष में रात्रि के 12:00 बजे जैसे ही पूर्व दिशा की कोख में दूधिया चांद का उदय हुआ तू ही देवी रूपिणी देवकी की कोख से कृष्ण भगवान का प्राकट्य हुआ।

इस प्रकार कृष्ण जन्म के साथ सारी जनता भावविभोर होकर झूम उठी। “हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की” यह कहते हुए सारा पंडाल झूम पड़ा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...