नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में शुरू हुई सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा 

--Advertisement--

Image

नालागढ़ में पूर्व विधायक के एल ठाकुर की उपस्थिति में ग्राम पंचायत भाटियां से शुरू करवाई सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा, केएल ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का जताया आभार

नालागढ़ – सुभाष चंदेल

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था के सहयोग से संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा का विस्तार करते हुए शुक्रवार को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के तहत भाटियां पंचायत से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।

शुभारंभ अवसर पर पूर्व विधायक के एल ठाकुर, पंचायत के प्रधान नसीब चौधरी , बीडीसी जसपाल कौर, नालागढ़ भाजपा मंडल के मंडल अध्यक्ष बलदेव ठाकुर , चन्द्रशेखर अवस्थी, सुन्दर सिंह भंडारी, गुरबक्स चौधरी, नथुसिंह, तारा चंद, ,सोनी, राममूर्ति , पूर्व बीडीसी राज कुमार, सहित अन्य गणमन्य गांव वासी मौजूद रहे। ।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लगभग 4 साल पहले इस स्वास्थ्य सेवा का आरंभ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से किया था, उसके बाद इसका विस्तार अन्य संसदीय क्षेत्रों में किया गया ।

अब हिमाचल प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में मोबाइल स्वास्थ्य सेवा का संचालन सुचारू रूप में हो गया है । इस स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से मरीजों को घर द्वार पर ही निःशुल्क उपचार, परामर्श एवं दवाइयों की सुविधा उपलब्ध करवाते हुए क़रीब 40 बीमारियों की मुफ़्त जाँच करवाई जाएगी।

अस्पताल जनता के घर द्वार कार्यक्रम के तहत नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूर्व विधायक के एल ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि इस सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा से सभी क्षेत्र वासियो विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को घर द्वार स्वास्थ्य जाँच की सुविधा मिलेगी। और नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने भाजपा सरकार द्वारा करवाए जा विकास कार्यों के बाद में देता को अवगत करवाया और उनका जनता को लाभ लेने के लिए सूचित किया।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत भाटिया में जनता के सभी कार्यों को लगभग पूर्ण कर दिया गया है वह बचे हुए कार्यों को भी जल्दी से जल्दी पूरा करवा दिया जाएगा ताकि जनता को किसी प्रकार का कोई नुकसान ना हो सके।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में बहुत विकास हुआ है और करवाया जा रहा है पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने बताया कि नालागढ़ विधानसभा को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा ताकि इलाके में किसी प्रकार की कोई समस्या ना रहे।

उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नालागढ़ दौरे के दौरान अनेकों प्रकार की घोषणाएं करवाई गई जिसके लिए जनता को बहुत लाभ मिलेगा वह नालागढ़ में विकास को गति मिलेगी।

उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से नालागढ़ में पहले भी चौमुखी विकास करवाए गए हैं और बचे हुए कार्यों के लिए भी धन उपलब्ध करवा दिया गया है।

व सभी कार्यों को जल्दी से जल्दी पूरा करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए ताकि जनता को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े और जनता के कोई भी कार्य ना रुक सके इसके लिए भी उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नालागढ़ में हर वर्ग का ध्यान रखा जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...