भाई ने भाई पर जड़ा धोखे से करुणामूलक नौकरी हासिल करने का आरोप, FIR

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा 

जनपद के चताड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने ही भाई पर धोखे से करुणामूलक नौकरी हासिल करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत पुलिस को भी सौंपी गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक चताड़ा निवासी नरेश कुमार पुत्र प्रकाश चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता बागवानी विभाग में कार्यरत थे। लेकिन रिटायरमेंट से पहले उनकी मृत्यु हो गई।

पिता की मृत्यु के बाद आरोपी गुरमेल सिंह और उसकी पत्नी का व्यवहार पीड़ित और अन्य परिवार के लोगों के प्रति ठीक नहीं रहा। यहां तक कि उसे पुश्तैनी मकान से भी बाहर होने को मजबूर कर दिया गया।

पीड़ित का आरोप है कि भाई और भाभी की प्रताड़ना से तंग आकर उसे पंजाब के होशियारपुर में रहने को मजबूर होना पड़ा।

पीड़ित नरेश कुमार ने बताया कि उसके भाई गुरनाम सिंह ने सुभाष चंद नाम के एक व्यक्ति के साथ मिलकर जाली दस्तावेज बनवाए और मृतक पिता की नौकरी करुणामूलक आधार पर हासिल कर ली। इस तथ्य का पता पीड़ित को लंबे वक्त के बाद लगा।

नरेश कुमार का आरोप है कि करुणामूलक नौकरी को लेकर उसके अधिकारों का दुरुपयोग किया गया है। यहां तक कि वर्ष 2008 में एक एफिडेविट पर उसके हस्ताक्षर भी जाली तरीके से करके उसके भाई गुरनाम सिंह ने यह नौकरी हासिल की।

इस पूरे प्रकरण में सुभाष चंद्र नाम के व्यक्ति ने उसका पूरा साथ दिया, जो उस वक्त नंबरदार की हैसियत से काम करता था। लेकिन अब उसकी भी मृत्यु हो चुकी है।

डीएसपी हेडक्वार्टर अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज किया है मामले की जांच शुरू कर दी आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...