भवारना में आधा दर्जन झुग्गियां जलकर राख, धमाके से सहमे लोग

--Advertisement--

प्रदेश के कांगड़ा जिले में भवारना बाजार के पास सामुदायिक भवन में करीब आधा दर्जन झुग्गियां जलकर राख हो गईं। अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

व्यूरो – रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में भवारना बाजार के पास सामुदायिक भवन में करीब आधा दर्जन झुग्गियां जलकर राख हो गईं। अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

आग लगने की सूचना मिलते ही पालमपुर से अग्निशमन विभाग व पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। जानकारी के अनुसार भवारना बाजार के पास सामुदायिक भवन के पास राजस्थानी झुग्गियां में आग लग गई।

आग लगने से पहले यहां एक बड़ा धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास मौजूद लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल गए। धमाके के बाद झुग्गियों में आग की लपटें उठने लगीं।

लोगों ने इसकी जानकारी दमकल विभाग व पुलिस को दी। इसके बाद पालमपुर से अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि करीब छह झुग्गियों को आग से नहीं बचाया जा सकता।

गनीमत रही कि आग की भेंट चढ़ी झुग्गियां खाली थीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। झुग्गियों में रहने वाले राजस्थान के लोग इन दिनों अपने घर गए हुए हैं। धमाका किस वजह से हुआ, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

थाना प्रभारी केहर सिंह के बोल 

उधर, थाना प्रभारी केहर सिंह ने कहा कि आग से करीब आधा दर्जन झुग्गियां जली हैं। आग के कारणों का अभी पता नहीं चला है। आग पर काबू पा लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...