भलाड में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

--Advertisement--

ज्वाली/भलाड़ – शिवू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के अधीन पड़ते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड में आज मंगलवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया । इस मौके पर प्रधानाचार्य महोदय ने बच्चों को राष्ट्रीय दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

प्रधानाचार्य महोदय ने बच्चों को बताया कि इस दिन को महान हॉकी के खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद (प्रयागराज) में हुआ था। उन्होंने भारत को ओलंपिक गेम में 1928,1932, 1936 में गोल्ड मेडल दिलाया।

प्रधानाचार्य महोदय ने बच्चों को खेल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस उपलक्ष में खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने भिन्न खेलो मे भाग लेकर इस दिवस को मनाया ।

इस अवसर पर वॉलीबॉल, रस्सी खींच, बैडमिंटन, खो खो इत्यादि खेले खिलाई गई। इस अवसर पर सभी अध्यापक उपस्थित रहे । प्रधानाचार्य महोदय ने बच्चों से कहा की बच्चों को खेलकूद में भाग लेना चाहिए ताकि पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक व्यायाम भी जरूरी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...