भरूपलाहड़ का युवक कुल्लू में चरस सहित किया गिरफ्तार

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या 

पुलिस ने जिला मुख्यालय के साथ लगते खलाड़ानाला मैं कांगड़ा के एक युवक को 85 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार 30 नवंबर को पुलिस की एक टीम खलाड़नाला की तरफ गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने बलवंत (25) निवासी रुम्बल, डाकघर भरूप लाहड़, तहसील हारचक्कियां, जिला कांगड़ा के कब्जे से 85 ग्राम चरस बरामद की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

गौर रहे कि पुलिस ने लगातार दूसरे दिन इसी जगह से चरस की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। बीते 29 नवंबर को भी पुलिस ने एक युवक को चरस के साथ पकड़ा था।

एसपी डॉ. कार्तिकयन गोकुल चंद्रन के बोल 

उधर, एसपी डॉ. कार्तिकयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...