भरमौर, बैजनाथ में भोले नाथ के आंगन से बाबा केदारनाथ के दर्शन, लाइव जुड़े प्रधानमंत्री मोदी

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

भरमौर स्थित भोले नाथ के आंगन से शुक्रवार की सुबह बाबा केदारनाथ के भव्य दर्शन हुए। इस क्षण के हिमाचल प्रदेश के वन मंत्री राकेश पठानिया और विधानसभा उपाध्यक्ष डा. हंसराज भी गवाह बने, तो कड़ाके की ठंड के बीच चौरासी परिसर में इस नजारे को देखने के लिए भाजपा कार्यकर्ता भी जुटे।

मौका था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केदारनाथ क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के उद्घाटन का। कार्यक्रम का लाइव देश के विभिन्न हिस्सों के साथ साथ-साथ भरमौर के चौरासी मंदिर परिसर में भी देखा गया। इस मौके पर भाजपा विधायक विक्रम जरयाल, जिया लाल कपूर, नीरज नैय्यर और जिला परिषद के खणी वार्ड सदस्य अनिल कुमार भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

लिहाजा भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों व स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम को स्क्रीन पर देखा और प्रधानमंत्री का संबोधन भी सुना। उधर, प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी द्वारा बाबा केदारनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कार्यक्रम और श्री आदि गुरु स्वामी शंकराचार्य की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम का सजवी प्रसारण बैजनाथ के ऐतिहासिक शिवमंदिर बैजनाथ के प्रांगण एलईडी वाल के माध्यम से प्रसारित किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...