भदरोया में लाखों के गहने और नकदी साफ

--Advertisement--

Image

इंदौरा – शम्मी धीमान

विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत गांव भदरोया में कृष्ण आश्रम के पास एक घर में चोर बड़ी वारदात को अंजाम देकर लाखों रुपये के गहनों और नकदी उड़ा ले गए।डमटाल थाना प्रभारी कल्याण सिंह ने बताया कि दिव्यांशु कुमार पुत्र क्रांति ने चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है।

उन्होंने शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ 15 नवंबर को दिल्ली में समागम के लिए गए थे। 20 नवंबर को रात 8 बजे वापस आए, तो घर के गेट पर ताला लगा हुआ था। लेकिन, प्रवेश द्वार का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़कर चोर आठ हजार नकदी और तीन लाख पचास हजार के गहने ले उड़े थे।

आईपीएस नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना डमटाल में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...