भटियात की नैनीखड्ड पंचायत में आग की भेंट चढ़ा दोमंजिला मकान

--Advertisement--

भटियात – अनिल संबियाल

चम्बा जिला के भटियात में नैनीखड्ड पंचायत के गांव ढुंडियारा बंगला में एक मकान में अचानक आग लग गई। इस घटना में घर में रखा गया कुछ सामान जलकर राख हो गया। यह घटना मंगलवार देर रात तब घटित हुई जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे।

नैनीखड्ड पंचायत उपप्रधान संजीव कुमार ने बताया कि आग लगने का पता उन्हें तब चला जब उनकी आंख सुबह करीब 3 बजे खुली। उन्होंने देखा कि आग उनके घर की ओर बढ़ रही थी तभी उन्होंने सभी लोगों को सूचित करते हुए अग्निशमन विभाग को भी इस घटना की सूचना दी, लेकिन तब तक लकड़ीनुमा दो मंजिला मकान जल चुका था।

अग्निशमन विभाग और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने से घर में रखा कुछेक सामान जलकर राख हो गया है। गनीमत यह रही कि पुराना घर होने कारण उसमें कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था।

घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार सुबह पुलिस दल और प्रशासन के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और फौरी राहत के तौर पर घर के लोगों को 5 हजार रुपए की राशि प्रदान की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...