भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर कांगड़ा शहर में निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसबाल

वाल्मीकि सभा कांगड़ा प्रधान किरण कुमार सहोत्रा ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव कांगड़ा शहर में बड़ी धूमधाम से जिला स्तर पर मनाया जा रहा है।

इसमें 18-10-2021 को कांगड़ा शहर में भव्य शोभा यात्रा व झांकियां प्रस्तुत की जाएगी। इस दौरान शहर के कई गणमान्य व्यक्ति व जिला कांगड़ा की 15 वाल्मीकि सभाएं उपस्थित रहेंगी। सायं 7:00 बजे से गुरद्वारा सिंह सभा कांगड़ा में अटूट लंगर का भी आयोजन किया जा रहा है।

19 10- 2021 को सुबह 9:00 बजे से अखंड रामायण पाठ रखा गया जो कि लगातार 24 घंटे रामायण पाठ चलता रहेगा है। 20 -10- 2021 को भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव के दिन भगवान बाल्मीकि मंदिर में हवन यज्ञ, सुबह 9:00 झंडा रसम दोपहर 12:00 बजे से अटूट लंगर व साय 7:00 बजे से भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया है।

जिसमे हिमाचल के रहने वाले कुमार साहिल, सोनम चौधरी, गौरव कौंडल, पंजाब से पंजाबी प्लेबैक गायक शादिल सलीम (मास्टर सलीम का बेटा) भजन संध्या में अपनी प्रस्तुति देंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...