बड़ोग टनल के समीप पटरी से उतरी रेलकार, शिमला की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों की आवाजाही बंद

--Advertisement--

Image

सोलन- जीवन वर्मा

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल से ठीक पहले रेलकार पटरी से उतर गई। बारिश के बीच रेलकार के अगले दो पहिए पटरी से उतरे हैं। हादसे के बाद शिमला की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों की आवाजाही पर रोक लग गई है, जबकि एक ट्रेन को धर्मपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया है।

गनीमत यह रही कि हादसे में किसी भी यात्री को चोटें नहीं आईं। वहीं चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा भी टला है। हादसे के बाद रेलकार में सवार यात्रियों को बीच जंगल में परेशान होना पड़ा। रेलकार कालका से शिमला की ओर जा रही थी।

जानकारी के अनुसार रेलकार यात्रियों को लेकर सुबह करीब पांच बजे कालका से शिमला की ओर चली थी। यह कुमारहट्टी से 6:55 बजे बड़ोग के लिए निकली थी। जैसे ही यह रेलकार 07:05 बजे 33 नंबर बड़ोग टनल के समीप पहुंची तो डिरेल हो गई।

चालक ने इसकी सूचना कुमारहट्टी व बड़ोग रेलवे स्टेशन को दी। सूचना के बाद तुरंत रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे और रेलवे किट राहत ट्रेन को कालका से बुलाया गया। वहीं कर्मियों द्वारा रेलकार को पटरी पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...