ब्रेक फेल होने पर ड्राइवर ने पहाड़ी से टकराया गैस सिलेंडर से भरा ट्रक, उड़े परखचे

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 03 फरवरी – डॉली चौहान

करसोग में गैस सिलेंडर की सप्लाई लेकर आ रहे ट्रक की ब्रेक फेल हो गई। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रक को पहाड़ी से टकरा कर रोकने का प्रयास किया। ऐसे में एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

हादसे में चालक को हल्की चोटें आई है, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल करसोग ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह बद्दी से पांगणा को ट्रक (HP 64 3583) घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई लेकर आ रहा था, लेकिन कूजो पुल के समीप ट्रक की ब्रेक फेल हो गई। ऐसे में चालक ने ट्रक को पहाड़ी की तरफ मोड़ दिया।

इस दुर्घटनाग्रस्त में ट्रक आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और सिलेंडर भी सड़क के किनारे ताश की पत्तों की तरह इधर-उधर बिखर गए। इस दौरान कुछ सिलेंडर लुढ़कर खाई में जा गिरे।

ट्रक में कुल 324 सिलेंडर थे। सभी सिलेंडर सुरक्षित बताए जा रहे हैं। मामले की पुष्टि डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिद्धार्थ इंडेन ग्रामीण वितरण एजेंसी के प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि सिलेंडर को एजेंसी तक लाने के लिए व्यवस्था की जा रही है। ताकि उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर की डिलीवरी की जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...