ब्यास नदी में मिला 24 वर्षीय गुमशुदा लड़की का शव

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

सुजानपुर के साथ लगते जिला कांगड़ा की पुलिस चौकी आलमपुर में 3 मार्च को एक लड़की के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। बीते बुधवार को ब्यास में लोगों ने शव को तैरते देखा, जिसकी सूचना थाना सुजानपुर को दी गई।

सुजानपुर थाना प्रभारी राकेश धीमान की अगुवाई में सुजानपुर व आलमपुर पुलिस टीमों ने संयुक्त तौर से त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार रात को शव की तलाश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। वीरवार को रैस्क्यू टीम ने ब्यास से शव बरामद किया।

सुजानपुर थाना प्रभारी राकेश धीमान ने बताया कि रैस्क्यू ऑप्रेशन के बाद लड़की के परिजनों को शिनाख्त के लिए घटनास्थल पर बुलाया गया, जिसके बाद उसकी पहचान मोनिका (24) पिता पवन कुमार के रूप में हुई।

मृतका की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस चौकी आलमपुर में दर्ज थी। मृतका अपनी नानी के पास भेडी में रहती थी। उसने एमएससी कर रखी थी और वह डिप्रैशन में थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री पहुंचे कांगड़ा के फतेहपुर, 840 मीटर लंबे पुल सहित इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

फतेहपुर - अनिल शर्मा  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह...

श्रीज्वालामुखी माता मंदिर के लिए 150 करोड़ की योजना घोषित, सुक्खू ने मां का आशीर्वाद लेने के बाद किया एलान

ज्वालामुखी - हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रेदश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह...

5 किमी पैदल चलकर केवल सिंह पठानियां ने परखी सड़कें, दिए सख्त निर्देश

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने किया सड़क मार्गों...

पूर्व सैनिकों के सम्मान में गूंजा धर्मशाला, वीर नारियों को भी किया गया सम्मानित

पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का सम्मान ही राष्ट्र...