बोर्ड की परीक्षा (साइंस) मेरिट सूची में पाया 9वां स्थान, स्कूल ने किया संमानित

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

जिला के गोहर मण्डल के एक व्यवसायी परिवार की बेटी शिवांजली ने सरकारी स्कूलों से परहेज करने वाले तमाम लोगों को आइना दिखाया है। बेटी ने स्कूल शिक्षा बोर्ड की साइंस विषय की परीक्षा में प्रदेश भर की मेरिट सूची में 9वां स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चैलचौक की इस छात्रा के पिता जसवंत सिंह व्यवसायी हैं और माता सफल गृहणी है। शिवांजली ने कड़ी लग्न से यह सफलता प्राप्त की है। मेरिट की सूचना पाकर स्कूल प्रिंसिपल बृजलाल ने छात्रा के घर जाकर उसे स्कूल बुलाया जहां उसे संमानित किया गया।

इस सफलता कर कामर्स विषय के प्रवक्ता संजीव गुप्ता ने छात्रा को 5 हजार की राशि बतौर प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की । शिवांजली ने कहा कि सफल होने के लिए पहले लक्ष्य तय करना होता है। लक्ष्य तय करने के बाद अगर ईमानदारी से प्रयास किया जाए तो कभी असफलता हाथ नहीं लगती है।

इसके अलावा बच्चों की हॉबी पर अभिभावकों को ध्यान देना चाहिए। इससे दिमाग शांत रहता है। शिवांजली ने कहा कि उसका पहला लक्ष्य समाज सेवा है। वह बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती है।

छात्रों को संदेश देते हुए शिवांजली ने कहा कि गुरुजनों का आदर करें, उनके बताए गए ज्ञान को अर्जित करें। परन्तु इसके लिए एकाग्रता और कड़ी मेहनत जरूरी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...