बैसाखी मेला: मिनी हरिद्वार ज्वाली में वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित – एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगु

ज्वाली प्रशासन ने दो दिवसीय जिला स्तरीय बैसाखी मेला ज्वाली के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रशासन ने मंगलवार को समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करके प्लान तैयार किया।

एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 14-15 अप्रैल को मिनी हरिद्वार ज्वाली में वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित कर लिए हैं।

उन्होंने कहा कि नगरोटा सूरियां की तरफ से आने वाले वाहनों को हार मैदान तथा ज्वाली से जाने वाले वाहनों को शिवांश पैलेस के सामने ग्राउंड  में खड़ा करवाया जाएगा। किसी भी वाहन को सड़क किनारे नहीं लगने दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग को स्थल की मरम्मत करने, जल शक्ति विभाग को जल की व्यवस्था करने, बिजली विभाग को बिजली की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को मेला में महिला व पुरुष पुलिस जवान तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को बैसाख संक्रांति के उपलक्ष्य पर पुल पर महिला पुलिस तैनात की जाएगी। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड के वाहन भी दंगल स्थल में खड़े होंगे तथा स्वास्थ्य विभाग भी अपनी सेवाएं देगा।

उन्होंने कहा कि मेला में डस्टबिन लगाने व महिलाओं के स्नान हेतु टेंटनुमा स्नानागार की सुविधा नगर पंचायत ज्वाली द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि 13 से 16 अप्रैल तक क्रशर बन्द रहेंगे ताकि देहर खड्ड का पानी साफ रहे।

उन्होंने जनता से भी आग्रह किया है कि दो दिवसीय जिला स्तरीय बैसाखी मेला में आने उपरांत गहरे पानी में नहाने को न उतरें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...