बैजनाथ से शिमला जा रही HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सुबह एक बड़ा हादसा टल गया जब हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बैजनाथ से शिमला जा रही बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लुढ़क गई। हादसा मंडी जिला के उरला क्षेत्र के पास सुबह करीब 6 बजे हुआ। गनीमत रही कि बस एक पेड़ से टकराकर रुक गई, अन्यथा यह हादसा भयावह रूप ले सकता था।

बस में कुल 15 यात्री सवार थे, जो इस हादसे में पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और बस चालक संदीप कुमार के अनुसार, बस जैसे ही तीखे मोड़ पर पहुंची, उसका मेन फ्रंट पट्टा (स्टीयरिंग से जुड़ा अहम हिस्सा) अचानक टूट गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लुढ़क गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पधर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत कार्य शुरू किया गया। बस को क्रेन की मदद से हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। निगम के निरीक्षक और पधर खेपन कार्यालय के प्रभारी हेम राज भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक दृष्टि में तकनीकी खराबी को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है, लेकिन पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की पुष्टि हो सकेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...