बैजनाथ में हुआ मेगा किसान ऋण कैंप का आयोजन

--Advertisement--

Image

बैजनाथ- बर्फू

मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक कुलदीप कुमार कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक बैजनाथ के सौजन्य से पंजाब नैशनल बैंक मंडल कार्यालय, धर्मशाला के द्वारा ब्लॉक बैजनाथ के सभागार में मेगा किसान ऋण कैंप का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी जगतम्बा प्रसाद ने की।

इस शिविर मे कांगड़ा जिला के मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक कुलदीप कुमार कौशल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस शिविर में निदेशक पीएनबी आरसेटी महिन्द्र शर्मा, पीएनबी महाकाल, बैजनाथ एवं पपरोला के शाखा प्रबन्धक, ब्लॉक खंड बैजनाथ के अन्तर्गत सभी पंचायतों के प्रधान, सचिव तथा लगभग 225 किसान उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक कुलदीप कुमार कौशल ने 65 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड ऋण स्वीकृती पत्र प्रदान किये। इस दौरान उन्होंने उपस्थित किसानों को सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं जैसे फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड,  मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना व जनधन योजना के बारे में बताया गया।

बैंक के डिजिटल प्रोडक्ट जैसे एटीएम के प्रयोग एवं सावधानियों तथा सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न ऋण योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...