बेहोशी की हालत में महिला से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग

--Advertisement--

व्यूरो – रिपोर्ट

परवाणू थाना के अंतर्गत एक महिला के शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला ने व्यक्ति पर ब्लैकमेलिंग के भी आरोप जड़े है।

पीड़ित महिला ने के मुताबिक 2003 में उसके पति की मृत्यु हो गयी थी। इसके बाद उसने पुनः विवाह के लिए किसी महिला से संपर्क किया।

महिला ने उसे सितंबर 2020 में दीपक गुप्ता नाम के एक शख्स से मिलवाया। दीपक भी एक लाइफ पार्टनर की तलाश में था। 4 नवंबर 2020 को महिला दीपक गुप्ता के साथ कसौली ट्रिप पर गई।

कसौली में दीपक गुप्ता ने इसे जूस के गिलास में कुछ मिलाकर पिला दिया। पीने के उपरान्त महिला ने होश खो दिए।

बेहोशी का फायदा उठाकर दीपक गुप्ता ने रजामंदी के बिना महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब महिला को सुबह होश आया तो उसने दीपक गुप्ता से इस बारे पूछा।

दीपक गुप्ता ने बताया कि उसने जूस में बेहोशी की दवा पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। साथ ही वीडियो भी बनाई है।

दीपक ने महिला को धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर देगा। जिसके बाद दीपक गुप्ता वीडियो के सहारे महिला को ब्लैकमेल करता आ रहा है।

उधर, थाना प्रभारी हंसराज रुगटा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा जिले में संचालित...

मनीषा मित्तल हत्याकांड: भाई ने की बहन की हत्या, आरोपी को लेकर रोहतक से शिमला पहुंची पुलिस

हिमखबर डेस्क हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती...

मंडी : सड़क पार कर रहे ग्रामीण को टैंकर ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के साथ लगते...