बेसहारा पशु को बचाने की कोशिश में 27 वर्षीय युवक ने गंवाई जान

--Advertisement--

बेसहारा पशु के सामने आने से बाइक सवार युवक पशु से टकरा गया, 

ऊना, 01 मई – अमित शर्मा

जनपद केअंब में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जिसमें 27 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रविवार रात बाइक सवार युवक मुबारिकपुर अपने भाई के पास जा रहा था। इसी दौरान अंब के नजदीक पक्का परोह पहुंचने पर अचानक बेसहारा पशु के सामने आने से बाइक सवार युवक पशु से टकरा गया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कुलदीप कुमार पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी स्तोथर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

उधर, थाना प्रभारी अंब आशीष पठानिया ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव स्वजनों को सुपुर्द कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...