बेटियों ने मां की अर्थी को कांधा देकर पूरी की अंतिम संस्कार की रस्में, रोते बिलखते बेसुध हो गए परिजन

--Advertisement--

भ्यूली पुल से कूदकर महिला ने की थी आत्महत्या, शव मिलने पर परिवार में मातम, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

मंडी – अजय सूर्या

मंडी के भ्यूली पुल से छलांग लगाकर जान देने वाली सुधा का शव जोगेंद्रनगर में दोपहर बाद जब लक्ष्मी बाजार स्थित पैतृक घर पहुंचा तो हर आंख नम हो गई। मां का शव देखकर बेटियां रोते बिलखते बेसुध हो गई। पति राकेश पूरी भी इस सदमे से पूरी तरह से टूट चुके।

रविवार दोपहर बाद घर में अंतिम संस्कार की रस्मों को दोनों बेटियों प्रिया और प्रिंसी ने पूरी की और मां की अर्थी को कांधा देकर मुखाग्नि भी दी। गौरतलब है कि बीते शनिवार दोपहर करीब एक बजे अचानक लापता हुई जोगेंद्रनगर से संबंध रखने वाली विवाहित महिला सुधा का शव मंडी पुलिस ने ब्यास नदी में बहते हुए बरामद किया था।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला ने भ्यूली पुल से छलांग लगाकर जान दी थी। रविवार को जोनल अस्पताल मंडी में शव का पोस्टमार्टम करने के बाद जोगेंद्रनगर दोपहर बाद करीब चार बजे अंतिम संस्कार की रस्मों को पूरा किया। अंतिम शव यात्रा में तीन सौ से अधिक लोग पहुंचकर मृतिका सुधा को नम आंखों से आखिरी विदाई दी। इस दौरान शहर के अधिकांश प्रतिष्ठान बंद रहे।

इन्होने व्यक्त की संवेदनाएं 

कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर, विधायक प्रकाश राणा, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर भाजपा नेता पंकज जम्वाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता, नगर परिषद जोगेंद्रनगर की अध्यक्षा ममता कपूर, उपाध्यक्ष अजय धरवाल, रोटेरियन रामलाल वालिया, मेजर जीएस बरवाल, अजय ठाकुर, अजय सकलानी, राजकुमार शर्मा, जोगिंद्र पांडे ने मृतिका के परिजनों के समक्ष अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

DC ऑफिस के बाहर मची अफरा-तफरी! बेकाबू ट्राले ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

हिमाचल में DC ऑफिस के बाहर बेकाबू ट्राले ने...

कांगड़ा: ढलियारा के तीखे मोड़ पर बेकाबू हुआ लकड़ी से लदा ट्रक, चालक की गई जान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा में तीखे...

धनतेरस पर हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो खाई में गिरी; 1 की मौत, 10 घायल

हिमाचल प्रदेश में धनतेरस के दिन दर्दनाक सड़क हादसा...