बेटा नहीं होने पर ससुरालवाले देते थे ताने, मां ने 3 महीने की बेटी को पानी की टंकी में डुबाकर मार डाला

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

मुंबई के कालाचौकी इलाके में एक महिला ने अपनी तीन महीने की बेटी को पानी की टंकी में डुबा कर मार डाला। महिला की इस हरकत पर सब सन्न रह गए। दरअसल अपने पति और ससुरालवालों से कथित तौर पर लड़के के लिए ताने मिलने से परेशान हो कर महिला ने अपनी तीन माह की बच्ची को घर में बनी पानी की टंकी में डुबा दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार को कालाचौकी के फेरबंदर इलाके में संघर्ष सदन इमारत में हुई।

अधिकारी ने बताया कि 36 साल की आरोपी ने शुरू में दावा किया था कि मंगलवार को एक महिला उसके घर आई थी और उसने उसे नशीला पदार्थ खिलाकरा बच्ची को उठाकर ले गई। उन्होंने बताया कि मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की और संदिग्ध महिला का रेखाचित्र (स्केच) भी जारी किया।

संदिग्ध का पता लगाने के लिए टीम गठित की गईं और इलाके में लगे CCTV कैमरे खंगाले गए। अधिकारी ने कहा कि अपराध शाखा की एक टीम ने गुरुवार को शिकायतकर्ता महिला और उसके पति को बुलाया ताकि घटना के बारे में और जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि इस दौरान पुलिस ने महिला को भरोसे में लेकर पूछताछ की, जिसपर महिला के अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

आरोपी महिला ने माना कि उसने घर में बनी पानी की टंकी में बच्ची को डुबाकर मार डाला। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला की शादी 2011में हुई थी और उनके एक बच्ची है। उसने बताया कि दूसरी बार गर्भवती होने पर उसके परिवार को गर्भ में बच्ची होने का अंदेशा हुआ और उन्होंने उसका गर्भपात करा दिया। इसी प्रकार तीन और बार महिला का गर्भपात कराया गया। उ

न्होंने बताया इस साल अगस्त में उसने एक और बच्ची को जन्म दिया जिसके बाद पूरे परिवार ने उससे संबंध खत्म कर लिए। महिला ने कहा कि पति और ससुराल के अन्य सदस्य लड़का नहीं होने पर उसको ताना देते थे। पुलिस ने बच्ची का शव बरामद कर लिया है और मामले की आगे की जांच चल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...