बेकाबू कैंटर पलटा; दो वाहनों को चपेट में लिया, तीन लोगों को आई चोटें

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन सडक़ पर हादसे है कि थमने का नाम नहीं के रहे है। ताजा मामले में सुंदरनगर हराबाग में सुंदरनगर की तरफ से सलापड की ओर जा रहे यूपी नंबर का कैंटर तीखी उतराई पर ब्रेक न लगने से सडक़ किनारे पार्क टैंकर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सडक़ पर पलट गया।

कैंटर ने दो अन्य गाडिय़ों को चपेट में ले लिया। हादसे में गाडिय़ों में सवार तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें 108 आपात एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

मौके पर पहुंची सलापड़ पुलिस पुलिस ने कैंटर चालक और टैंकर चालक से पूछताछ की। दोनों वाहन चालकों के मध्य समझौता होने की उपरांत पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...