प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ भारत का विकास – रजनी ठाकुर

--Advertisement--

10 में से एक भी गारन्टी पूरी नहीं कर पाई सत्तासीन कांग्रेस सरकार

ज्वाली – अनिल छांगु

प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा सचिव रजनी ठाकुर ने महिला आरक्षण बिल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का धन्यवाद किया है। रजनी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के हित में नारी शक्ति वन्दन अधिनियम को पारित करके एक नया ऐतिहासिक कार्य किया है।

प्रदेश महिला मोर्चा सचिव भाजपा रजनी ठाकुर ने शुक्रवार को जवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में नारी शक्ति बंधन अधिनियम लागू करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। तो वहीं आगामी 2024 के लोकसभा चुनाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का प्रण लिया।

प्रदेश सचिव रजनी ठाकुर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए अनेकों योजनाएं चलाई हैं जिनका लाभ उठाती हुई महिलाएं आज स्वावलबी बन रही हैं। वहीं नारी शक्ति वन्दन अधिनियम लागू कर महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का अधिकार दिया है।

उन्होंने  बताया प्रधानमंत्री के महिलाओं के उत्थान के प्रति लिए गए सराहनीय फैसलों का कर्ज महिलाएं कभी भी नहीं चुका पाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व में जनता आहत हो गई है। आपदा के नाम पर कांग्रेस रो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आपदा के नाम पर जनता को गुमराह करना छोड़े।

उन्होंने कहा कि डिपुओं के राशन में लगातार कटौती की जा रही हैं। डिपुओं में पिछले दो माह से दालें गायब हो गई हैं। महंगाई बढ़ती जा रही है तथा कोई भी गारन्टी सरकार अभी तक पूरी नहीं कर पाई है। गारंटियों के नाम पर जनता को ठगा गया है।

पशुपालकों से न तो दूध खरीदा गया और न ही गोबर खरीदा गया। रोजगार के नाम पर भी बेरोजगारों को ठगा जा रहा है। रजनी ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार फ्लॉप हो गई है। इस मौके पर काफी महिलाएं मौजूद रहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...